नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले CPI नेता:स्पीडी ट्रायल के तहत कठोर कार्रवाई की मांग, बेगूसराय में कहा- सुरक्षा की गारंटी मिले
बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची हैवानियत का शिकार हुई। पीड़िता के परिजनों से आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेताओं, कार्यकर्ता और समर्थक मिलने पहुंचे। इन लोगों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। बता दें कि शनिवार को घटना हुई थी। 4 साल की मासूम बच्ची को दरिंदगी ने शिकार बनाया गया। पीड़ित परिवार से मिलकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी और प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई और मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इन लोगों ने कहा कि जिस जगह घटना हुई वहां नशेरियों का अड्डा है। आए दिन राह चलते मुसाफिर और उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इसलिए इस घटना पर प्रशासन संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा भी टीम में शामिल थे। अमीन हजमा ने एसपी मनीष से फोन कर कहा कि मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया गया, जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। इसलिए जिला प्रशासन से हमारी पार्टी और हमारा संगठन मांग करता है कि स्पीडी ट्रायल के तहत दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने एसपी से परिवार की सुरक्षा की गारंटी की भी मांग की। मौके पर राज्य आशा संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राय, अंचल मंत्री कॉमेडी भूषण सिंह, सत्यनारायण महतो, एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, जिला परिषद सदस्य अनिल राय, रजनीश कुमार, शाखा मंत्री प्रमोद प्रभाकर और पंचायत के मुखिया सहित अन्य नेता कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
Source link

