गोष्ठी में कविताओं से जल संरक्षण का संदेश

गोष्ठी में कविताओं से जल संरक्षण का संदेश



सागर| साहित्य सरस्वती मंच की 116वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय, तीनबत्ती में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ श्रोता हेमंत दुबे ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदेव लक्ष्मीनारायण चौरसिया उपस्थित रहे। पहले सत्र में वर्तमान साहित्य और सामाजिक संदर्भों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने साहित्यिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी और जिम्मेदारीपूर्ण लेखन पर जोर दिया। अध्यक्ष दुबे ने जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में सकोरों में पानी रखने का संदेश दिया। दूसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ। डॉ. नलिन निर्मल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि राजू चौबे, पुष्पेंद्र दुबे, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, डॉ. गजाधर सागर, पूरन सिंह राजपूत, अरुण कुमार दुबे सहित कवियों ने रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र दुबे ने किया। अंत में बरगी डेम में दिवंगत लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. नलिन निर्मल ने आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!