छिंदवाड़ा में युवती का शव कमरे में मिला:एमए की पढ़ाई कर रही थी छात्रा; दो लड़कियां रहती थीं साथ में

छिंदवाड़ा में युवती का शव कमरे में मिला:एमए की पढ़ाई कर रही थी छात्रा; दो लड़कियां रहती थीं साथ में




छिंदवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लालबाग इलाके में शुक्रवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नीशा उईके (21) निवासी ग्राम खुटिया, चांद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह छिंदवाड़ा में गर्ल्स कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रही थी युवती लालबाग क्षेत्र में किराए के कमरे में अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में कुल तीन लड़कियां रहती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों एवं साथ में रहने वाली छात्राओं से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!