सहरसा के खिलाड़ियों ने जीते 15 कराटे पदक:स्टेट लेवल चैंपियनशिप में दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में सहरसा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में सहरसा के 15 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए, जबकि दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 और 10 मई को आयोजित की गई थी। बुधवार की शाम कराटे चैंपियनशिप के कोच इख्तेयार राही ने बताया कि सहरसा जिले से कुल 18 खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों में कक्षा 6 की 9 वर्षीय श्रेष्ठ कुमारी और कक्षा 5 के 8 वर्षीय राजू कुमार शामिल हैं। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 3 जून से 7 जून तक देहरादून में किया जाएगा। श्रेष्ठ और राजू ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई है। जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के डिजिटल के दौर में बच्चों के लिए करते एक्सरसाइज और मेडिटेशन बेहद जरूरी है करते बच्चों को आत्मरक्षा के साथ अनुशासन आत्मविश्वास और फिटनेस भी सीखना है रजत-कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी सानिध्य सिंह,हार्दिक लव,श्रीयुग कुमारी, सैयद हबीब अब्बास, अर्नव कुमार, एमडी इंताज,आरव आनंद, निशांत सुतिहार,मृदुल कुमार,लक्ष्य लकी,अविका कुमारी,मुस्कान राज और सोनाक्षी झा।
Source link

