कांगड़ा की धवाला पंचायत में प्रधान की रिकॉर्ड जीत:पूर्व मंत्री रमेश धवाला के भतीजे रजनी कांत ने प्रतिद्वंदी को 610 वोटों से हराया
कांगड़ा जिले के ब्लॉक देहरा की चर्चित ग्राम पंचायत धवाला में प्रधान पद के चुनाव में चौधरी रजनीकांत (जोगा) ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को लगभग 610 मतों के भारी अंतर से हराया। रजनीकांत पूर्व मंत्री रमेश धवाला के भतीजे हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार, चौधरी रजनीकांत को कुल 825 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हेमराज को 215 वोट मिले। इस जीत के साथ रजनीकांत ने पंचायत की कमान संभाली है। इससे पहले, वह ग्राम पंचायत धवाला में उपप्रधान पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जीत के बाद चौधरी रजनीकांत ने अपनी सफलता का श्रेय धवाला पंचायत की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके पिछले पांच वर्षों के कार्यों को देखते हुए इस बार उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रजनीकांत ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और पंचायत के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जीत के बाद निकाला रोड शो चुनाव परिणाम घोषित होते ही रजनीकांत के समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया और पंचायत में रोड शो निकाला। घर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने अपने भतीजे, जो अब प्रधान बन गए हैं, का मुंह मीठा करवाकर आशीर्वाद दिया और जीत की बधाई दी। पंचायत में रजनीकांत की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
Source link

