शोरूम मैनेजर की चाकू मारकर हत्या:हांसी में काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावर, कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ वार किए

शोरूम मैनेजर की चाकू मारकर हत्या:हांसी में काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावर, कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ वार किए




हरियाणा के हांसी में शनिवार रात जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवकों ने कहासुनी के बाद उन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को साथी कर्मचारियों ने तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपियों का गाड़ी से भागने का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। हत्या से जुड़ी तस्वीरें… 3 साल से मैनेजर थे सूरज मृतक की पहचान हिसार निवासी सूरज जैन के रूप में हुई है। वह पिछले 3 साल से इस शोरूम पर मैनेजर थे। शनिवार रात लगभग 8:45 बजे वह एनएच-10 स्थित मार्केट में शोरूम पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर मार्केट में आए। किसी बात पर बहस होने के बाद आरोपियों ने मैनेजर पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!