Delhi building collapse accident photos rescue operation
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं है।
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई फंसा न हो। बिल्डिंग गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…
शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।
राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।
हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।
दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा
आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है।
दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं
जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत, 8 घायल
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था।
अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे।
————————————
ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

