देसी कट्टा लेकर घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर कानाराम:पुलिस ने पैदल घूमते वक्त पकड़ा,पहले 12 मुकदमे दर्ज

देसी कट्टा लेकर घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर कानाराम:पुलिस ने पैदल घूमते वक्त पकड़ा,पहले 12 मुकदमे दर्ज




सीकर की जीणमाता पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर बाबा गैंग के हिस्ट्रीशीटर कानाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। इन्हें पुलिस ने जप्त करके आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर कानाराम गुर्जर (30) पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी रैवासा को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दरअसल पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खालडा भूमि रेवासा पर एक आदमी पैदल घूम रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। ऐसे में पुलिस टीम ने वहां रेड की तो आरोपी मिल गया और उसके पास हथियार भी था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के पास मिले हथियार को जप्त करते हुए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 मुकदमे दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!