कानपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्बत बांटे और भंडारे का आयोजन किया
कानपुर में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वावधान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राहगीरों को शर्बत पिलाया गया, भंडारे लगाए गए और दलित बस्तियों में बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया गया। भीषण गर्मी में जगह-जगह राहत शिविर, कार्यकर्ताओं ने की जनसेवा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया, जबकि नमक फैक्ट्री चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कल्याणपुर के काकादेव स्थित अंबेडकर नगर मलिन बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच पुष्टाहार बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया। भीषण गर्मी के बीच इन कार्यक्रमों से लोगों को राहत मिली। कांग्रेस नेताओं ने बताया जनसरोकार से जुड़ा आयोजन इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link

