रोहतक में बोले कैबिनेट मंत्री, पीएम मोदी मजबूत वार्ताकार:ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, हरियाणा बन रहा नशा मुक्त प्रदेश
रोहतक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि फ्रांस में चल रही जी-7 बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठोककर कहा कि देश की तरफ आंख उठाने वालों की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में देश का मजबूती के साथ पक्षा रखा। ट्रंप ने भी कहा कि भारत उनका अच्छा मित्र है। पीएम नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र है। पीएम मोदी ने हर प्लेटफार्म पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखते हुए देश को कभी झुकने नहीं दिया। अपनी बात भी मनवाते आए है। पीएम को किसी डील में नहीं फंसा सकते
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी मजबूत वार्ताकार है। उन्हें किसी में काबू नहीं किया जा सकता। किसी भी प्रकार की डील हो, नरेंद्र मोदी उसमें फंसने वाले नहीं है। ट्रंप द्वारा मोदी को किलर कहने के बयान पर अरविंद शर्मा ने कहा कि किलर का मतलब हत्यारा नहीं होता, बल्कि व्यापार और कूटनीति में इस शब्द को कठोर और आक्रामक रवैया रखने वाले के लिए प्रयोग करते है। सीएम के नेतृत्व में हरियाणा बन रहा नशा मुक्त प्रदेश
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सीएम नायब सैनी ने मुहिम चला रखी है। सीएम ने कहा कि योग युक्त व नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए हर नागरिक का योगदान जरूरी है। सीएम ने पहल करते हुए मैराथन व साक्लोथॉन के माध्यम से भी नशा मुक्त प्रदेश का संदेश दिया। विधायक के कार्यालय पर फायरिंग करने वाला पकड़ा गया
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि महम विधायक के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस जल्द पकड़ लेगी। फायरिंग क्यों की गई, यह जांच का विषय है और पुलिस अपना काम कर रही है। 2014 में पीएम ने संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा था प्रस्ताव
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। योग पद्धति हमारी पुरानी परंपरा रही है। 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में यह प्रस्ताव पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा और ध्वनि मत से प्रस्ताव को पास किया गया। इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
Source link

