ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 2 लाख की करही लकड़ी जब्त:चालक के दस्तावेज नहीं दिखाने पर; अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 2 लाख की करही लकड़ी जब्त:चालक के दस्तावेज नहीं दिखाने पर; अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई




मैहर में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर गुरुनानक सॉमिल परिसर में छापा मारकर करही की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद वन विभाग ने वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिना अनुमति सॉमिल पहुंची थी लकड़ी रेंजर शुभम खरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से लकड़ी भरकर मैहर स्थित गुरुनानक सॉमिल परिसर में खड़ी की गई है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची तो परिसर में करही की लकड़ी से लदा नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी पहचान रंगेलाल पाल (निवासी बदेरा, थाना बदेरा, जिला मैहर) के रूप में बताई। उसने कहा कि लकड़ी निजी उपयोग के लिए चिराने लाई गई थी, लेकिन परिवहन और कटाई से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, वन अपराध प्रकरण दर्ज दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें लदी करही की लकड़ी जब्त कर ली। मौके पर पंचनामा, जब्ती पंचनामा, नुकसानी फेहरिस्त और नजरी नक्शा तैयार किया गया। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 197/06, 11 जुलाई दर्ज कर वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र अधिकारी मैहर के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक मैहर, अमदरा, बीटगार्ड मैहर, झुकेही, सगमनिया और वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!