Banda Bus Controversy | Passenger Safety Compromised In Viral Video
शिवम तिवारी | बांदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बांदा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि बांदा से बबेरू रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस रात के समय बिना हेडलाइट के टॉर्च के सहारे चलाई जा रही थी। वीडियो में बस के आगे एक व्यक्ति हाथ में टॉर्च लेकर सड़क पर रोशनी करता दिख रहा है, जबकि चालक उसी रोशनी के सहारे बस चला रहा है।
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि रास्ते में आने वाले जानवरों को भी टॉर्च की रोशनी दिखाकर हटाया जा रहा था। वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज में दावा किया जा रहा है कि बस की हेडलाइट खराब थी। इसके बावजूद यात्रियों से भरी बस को सड़क पर दौड़ाया जा रहा था।
तस्वीरें देखिए-
यदि वीडियो में किया जा रहा दावा सही है, तो यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही है। रात के समय इस तरह वाहन चलाना न केवल बस में सवार यात्रियों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में किसी भी समय गंभीर सड़क हादसा होने की आशंका है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहनों की नियमित फिटनेस जांच होनी चाहिए। बिना फिटनेस या खराब स्थिति वाले वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। लोगों ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित बस संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

