डीग में 849 ग्राम गांजा, 17 किलो भांग जब्त:2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो और स्कूटी भी जब्त

डीग में 849 ग्राम गांजा, 17 किलो भांग जब्त:2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो और स्कूटी भी जब्त




डीग में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 849 ग्राम गांजा और 17 किलो 676 ग्राम भांग जब्त की है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देश पर की गई इन कार्रवाइयों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी, एक बिना नंबर की स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पहली कार्रवाई कामां थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त रूप से की। नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। इसमें ड्राइवर राकेश उर्फ लोकेश (33), निवासी पाई, थाना जुरहरा के पास से 386 ग्राम गांजा और 17 किलो 676 ग्राम भांग बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली। कामां थाने में एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी कार्रवाई डीग कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने अंजाम दी। मुखबिर की सूचना पर बहज गांव की ओर से आ रहे विकास कुमार (25), निवासी बहज को बिना नंबर की स्कूटी सहित रोका गया। स्कूटी की डिक्की से 19 पुड़ियों में रखा 463 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!