फाजिल्का में 260 दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक:विधायक की कौंसिल अधिकारियों से मीटिंग में फैसला; पहले चरण में 34 ओवेदनों को मंजूरी

फाजिल्का में 260 दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक:विधायक की कौंसिल अधिकारियों से मीटिंग में फैसला; पहले चरण में 34 ओवेदनों को मंजूरी




फाजिल्का में नगर कौंसिल के अधीन आती 260 दुकानों पर बैठे कब्जाधारक दुकानदारों को अब मालिकाना हक दिया जाएगा। फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना नगर कौंसिल दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यह जानकारी सांझा की है। विधायक ने कहा कि मेन मार्केट सहित कई बाजारों में नगर कौंसिल की दुकानें पड़ी है। जहां पर दुकानदार किराया अदा कर दुकान चला रहे हैं, जिन्हें अब मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके लिए उक्त दुकानदारों ने मालिकाना हक पाने के लिए आवेदन भी दे दिए हैं। इस दौरान 86 दुकानदारों द्वारा मालिकाना हक पाने के लिए अर्जियां दी गई है, जिसमें 34 मंजूर हुई है। जो सरकार के नियम प्रक्रिया के अनुसार दुकान के मालिकाना हक ले सकते हैं। इस प्रक्रिया को ओर तेज करने के लिए उन्होंने नगर कौंसिल में अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। विधायक ने कहा कि दुकानों के अलावा नगर कौंसिल के अधीन आते लोगों के घरों को भी मालिकाना हक देने की कवायद शुरू कर दी गई है। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रेट फिक्स कर लोगों को नगर कौंसिल की जगह का मालिकाना हक दिया जाएगा। इन मार्केट में हैं दुकानें
बता दें कि फाजिल्का में इंदिरा मार्किट, ग्रेन मार्किट, घास मंडी, शहीद उधम सिंह मार्किट, साइकल बाजार सहित शहर में नगर कौंसिल में ये दुकानें पड़ी है। यहां लोग किराया अदा कर इन जगह पर काबज है। डेढ़ महीने के भीतर दुकानदारों के नाम रजिस्ट्रियां कर दी जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!