बारां में डोडा-चूरा से भरी कार पकड़ी:फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली, नाकाबंदी तोड़कर आई गाड़ी को छोड़कर भाग गया ड्राइवर
बारां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 107 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया और तस्करी में प्रयुक्त 1 कार को जब्त किया। हालांकि, कार ड्राइवर पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि अटरू थाना प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोटा ग्रामीण के बपावर कलां थाना क्षेत्र में एक कार नाकाबंदी तोड़कर अटरू के कुंजेड़ चौकी क्षेत्र की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही अटरू पुलिस ने कुंजेड़ में तुरंत नाकाबंदी कर दी। कार को लॉक कर भाग गया था ड्राइवर
पुलिस को देखते ही कार ड्राइवर ने वाहन सड़क किनारे लॉक किया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद अटरू और बपावर कलां थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 107 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके साथ ही, कार से गुजरात और दिल्ली नंबर की 4 अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
Source link

