पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला:4 हमलावरों ने जेब से 38 हजार रुपए भी छीने, घायल का इलाज जारी




झालावाड़ की ईदगाह कॉलोनी में मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक युवक हिमांशु कश्यप पर नुकीली चीज से हमला किया गया और मारपीट भी हुई। घायल युवक ने 4 लोगों पर 38 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। घायल हिमांशु कश्यप का एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि ईदगाह कॉलोनी के वंश कश्यप से उसके पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर वंश कश्यप, उदय कश्यप, मनु कश्यप और पीयूष कश्यप ने उस पर हमला किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस
हिमांशु के मुताबिक, हमलावरों ने उसकी जेब से 38 हजार रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने फरियादी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि हिमांशु की वेल्डिंग की दुकान पर वंश काम करता था। पैसे के लेनदेन को लेकर ही यह झगड़ा हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!