तीन लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, VIDEO:माफी मांगने पर भी नहीं रुके; उधार सामान के पैसे मांगने पर विवाद




टीकमगढ़ जिले के खरगापुर चौराहे पर शनिवार देर रात एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चाय-नाश्ते और गुटखा की दुकान चलाने वाले गोलू तोमर के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला और दो अन्य लोगों ने दुकान में घुसकर उसे पीटा। रविवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन लोग दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उधार सामान के पैसे मांगने पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, गोलू तोमर खरगापुर चौराहे पर चाय-नाश्ते और गुटखा की दुकान चलाता है। शनिवार रात पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला दो अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा और उधार सामान मांगने लगा। गोलू ने जब सामान के पैसे मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप घटना के बाद गोलू तोमर देर रात शिकायत लेकर खरगापुर थाने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वहीं, आरोपी बताए जा रहे पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला को जनसहायता लोक सेवा सुरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष बताया गया है। थाना प्रभारी बोले-बयान के बाद दर्ज होगी FIR खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि दुकानदार गोलू तोमर रात में आवेदन देकर चला गया था। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया है। उसके बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!