Amritsar Airport Parking Rules Revised


अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने संशोधित पार्किंग नीति लागू कर दी है। यह बदलाव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI, नई दिल्ली के कॉर्पोरेट मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-न

.

नई व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड व्हीकल पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पार्किंग संचालन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाना है। साथ ही, मैनुअल पार्किंग प्रबंधन पर निर्भरता कम करने और एयरपोर्ट परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया गया है।

दोपहिया और कारों के लिए नए पार्किंग शुल्क

संशोधित शुल्क के अनुसार, दोपहिया वाहन के लिए 30 मिनट तक 20 रुपए, 30 से 60 मिनट तक 30 रुपए और 60 से 120 मिनट तक 40 रुपए शुल्क लगेगा। दो घंटे के बाद 24 घंटे तक हर अतिरिक्त घंटे के लिए 5 रुपए देने होंगे। निजी कार के लिए 30 मिनट तक 60 रुपए, 30 से 60 मिनट तक 90 रुपए और 60 से 120 मिनट तक 120 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। दो घंटे के बाद हर घंटे 10 रुपए शुल्क लगेगा।

टेंपो ट्रैवलर और मिनी बस के लिए यह शुल्क क्रमशः 180, 270 और 360 रुपए है। दो घंटे के बाद 30 रुपए प्रति घंटा शुल्क लगेगा। बस, कोच और ट्रक के लिए 300, 450 और 600 रुपए शुल्क निर्धारित है। दो घंटे के बाद हर घंटे 50 रुपए देने होंगे।

नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना, क्लैंपिंग होगी

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, पुराने पार्किंग ठेके की अवधि समाप्त होने के बाद M/s Just Parking Pvt. Ltd. के साथ नया ठेका शुरू किया गया है। इसके अलावा, टर्मिनल की पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ लेन में वाहन खड़ा करना या इंतजार करना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए जुर्माना और वाहन की क्लैंपिंग की कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों और आगंतुकों से नई पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!