Balotra Power Disruption | 4 Hours Supply Cut June 5, 2026
बालोतरा में माली समाज श्मशान घाट और क्षत्रियों का मोर्चा के पास निर्माणाधीन 33/11 केवी सबस्टेशन पर लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण आज शुक्रवार, 5 जून 2026 को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 33 केवी बालोतरा सिटी और 33 केवी रीको फीडर प्रभावित होंग
.
विद्युत विभाग के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस शटडाउन से क्षत्रियों का मोर्चा, पंचायत समिति क्षेत्र, डाक बंगला, गौर चौक, समदड़ी रोड, गांधीपुरा, पचपदरा रोड, रबारियों का टांका, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, रेगरपुरा, नयापुरा, सुखसागर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और शटडाउन अवधि के दौरान सहयोग करें। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

