पुलिस पर पथराव-तोड़फोड़ करने वाले 59 उपद्रवी चिन्हित:दरभंगा में आज भी प्रदर्शन की तैयारी, अलर्ट मोड में प्रशासन; 5 हिरासत में, ड्रोन कैमरे से निगरानी
दरभंगा में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक (हाजमा चौक) के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुछ ही देर में पूरा इलाका रणक्षेत्र में…

