IPL के बीच खाटूश्यामजी पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह:चौखट पर मत्था टेककर स्वास्तिक बनाया, 1 महीने में दूसरी बार आए

IPL के बीच खाटूश्यामजी पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह:चौखट पर मत्था टेककर स्वास्तिक बनाया, 1 महीने में दूसरी बार आए




“दूसरा किंग” और “टर्बनेटर” के नाम से मशहूर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह आज खाटूश्यामजी पहुंचे। हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा के साथ श्याम बाबा को धोक लगाई। हरभजन सिंह 1 महीने में दूसरी बार बाबा श्याम की चौखट पर पहुंचे हैं, इससे पहले भारत क्रिकेट टीम के T-20 वर्ल्ड जीतने पर हरभजन सिंह 9 मार्च को भी खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने आए थे। क्रिकेटर हरभजन सिंह आज सुबह सड़क मार्ग से बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने क्रिकेटर सिंह का स्वागत किया। हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा के साथ बाबा श्याम की चौखट पर मत्था टेका और मंगलकामना के लिए स्वास्तिक बनाया। कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने हरभजन सिंह को मोरपंख, प्रसाद, बाबा का बागा और मोमेंटो भेंट किया। हरभजन सिंह करीब 1 घंटे तक खाटूश्यामजी रुके। अचानक हरभजन सिंह को देखकर श्रद्धालुओं में सेल्फी खींचने का क्रेज नजर आया। गाैरतलब है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह अभी चल रहे आईपीएल के 19वें सीजन में बतौर कमेंटेटर जुड़े हुए हैं। हरभजन सिंह के भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ कोच या बॉलिंग कोच बनने की भी चर्चाएं चल रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!