NEET री-एग्जामिनेशन में 9 'मुन्ना भाई' अरेस्ट:लखीसराय में सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई, DM-SP कर रहे मामले की निगरानी
लखीसराय में NEET (UG) री-एग्जामिनेशन के दौरान सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका पर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 9 संदिग्ध ‘मुन्ना भाइयों’ को अरेस्ट किया है। सूत्रों के अनुसार, KRK विद्यालय परीक्षा केंद्र से 1, केंद्रीय विद्यालय से 7 और हसनपुर विद्यालय से 1 संदिग्ध को पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए सभी युवक अंतरजिला के निवासी बताए जा रहे हैं। SDM और SDPO के नेतृत्व में पूछताछ एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच इस पूरे मामले की निगरानी जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार स्वयं कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Source link

