महासमुंद में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में आग:सामान जलकर राख, संकरा रास्ता बना परेशानी, छोटे फायर ब्रिगेड वाहन से बुझाई गई आग
महासमुंद के इमलीभाठा वार्ड क्रमांक 10 में रविवार दोपहर फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान बंद थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इमलीभाठा स्थित डीके फ्रिज-एसी…

