RPSC Exam Schedule | Lecturer, Coach Exams May-June 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का डिटेल टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।
.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है।
3444 पदों पर होगी सीधी भर्ती, एग्रीकल्चर के 500 पद अलग आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती कुल 3444 पदों के लिए की जा रही है। इसके साथ ही, विभाग ने 500 पदों पर एग्रीकल्चर लेक्चरर की भर्ती के लिए भी अलग से परीक्षा कार्यक्रम तय किया है।
सोमवार देर रात जारी इस शेड्यूल के बाद अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगभग डेढ़ महीने का समय मिलेगा।
ग्रुप-C कोच और फिजिकल एजुकेशन ग्रुप-C के तहत विभिन्न कोच पदों (एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल) के लिए एग्जाम होगा। 10 जून को पहला पेपर जनरल स्टडीज का सुबह 10 से 11.30 बजे तक, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा।
ग्रुप-D फिजिकल एजुकेशन ग्रुप-D का एग्जाम 11 जून को होगा। पहला पेपर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा पेपर देपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक फिजिकल एजुकेशन में जनरल स्टडीज सब्जेक्ट्स का होगा
RPSC की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर (प्राध्यापक) एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 का विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को निकाला गया था। इसमें 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती होनी है। बाद में पॉलिटिकल साइंस (क्रम संख्या 08) के पदों में 219 पद बढ़ाए गए थे। इसी प्रकार 28 अगस्त 2025 को आयोग ने 500 पदों पर एग्रीचकल्चर लेक्चरर की भर्ती निकाली थी। ऐसे में ये भर्ती 3944 पदों की हो गई।
………….
यह खबर भी पढ़िए…
राजस्थान को मिलेंगे 1096 नए अधिकारी, जानिए- कब आएगा RAS-2024 का फाइनल रिजल्ट, कहां तक पहुंची RPSC की तैयारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा ‘RAS-2024’ का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 17 अप्रैल को इंटरव्यू का आखिरी दौर है और आयोग की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम या फिर अगले दिन 18 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)

