Upsc ने जारी किया प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें डायरेक्ट चेक, इतने हुए पास

Upsc ने जारी किया प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें डायरेक्ट चेक, इतने हुए पास


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का रिजल्ट इस अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. यह परीक्षा 24 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए करीब 933 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए कुल 8,19,372 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

इतने उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

UPSC CSE 2026 प्रीलिम्स के लिए कुल 8,19,372 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 मई को हुई परीक्षा में करीब 2.70 लाख उम्मीदवार शामिल ही नहीं हुए. यानी लगभग 67% ही उपस्थिति दर्ज हुई, जो पिछले सालों के ट्रेंड के मुताबिक ही है.

दरअसल, UPSC में आवेदन करना काफी सस्ता होता है. जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ ₹100 है. इसी वजह से कई लोग बिना पूरी तैयारी के भी फॉर्म भर देते हैं. यही कारण है कि हर साल रजिस्ट्रेशन करने वालों और परीक्षा देने वालों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: AIIMS में निकली 1484 पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन

सफल अभ्यर्थी अब क्या करें?

रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें अब UPSC मेन्स परीक्षा 2026 के लिए चुना गया है. UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित हुई थी. सफल अभ्यर्थियों को अब निर्धारित समय सीमा के अंदर Detailed Application Form (DAF) भरना होगा और मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू करनी होगी.

UPSC CSE Prelims Result 2026 ऑनलाइन ऐसे करें चेक

पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 

इसके बाद होम पेज पर, UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.

इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा

अब इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर Ctrl + F दबाकर खोज लें.

अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/  पर जाकर “Civil Services (Preliminary) Examination, 2026 Result” लिंक के माध्यम से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Refund: गलत बैंक डिटेल भरने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा सुधार का एक और मौका, NTA ने जारी की नई जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!