Vivek Sagar Prasad Selected For FIH Hockey World Cup 2026
इटारसी में ग्राम चांदौन के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा, जिसमें विवेक भारती
.
बुधवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विवेक सागर प्रसाद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नर्मदापुरम और मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और विवेक की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विवेक सागर बने भारतीय टीम की प्रमुख ताकत
विवेक सागर प्रसाद लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। उनकी तेज रफ्तार, उत्कृष्ट मिडफील्ड नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव टीम की प्रमुख ताकत मानी जाती है। अपने निरंतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने विश्व कप टीम में जगह बनाई है।
हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे टीम की कमान
भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे। वरिष्ठ मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम को अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन बताया है और विश्व कप में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
पूल-डी में भारत का मुकाबला
विश्व कप में भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना अभियान 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने विवेक सागर प्रसाद और भारतीय टीम को विश्व कप में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

