कुदरा में मुहर्रम पर शांति के लिए फ्लैग मार्च:BDO, EO और पुलिस ने सुरक्षा का जायजा लिया, सौहार्द की अपील

कुदरा में मुहर्रम पर शांति के लिए फ्लैग मार्च:BDO, EO और पुलिस ने सुरक्षा का जायजा लिया, सौहार्द की अपील




आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर कुदरा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। इस फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) और कुदरा थाना प्रभारी नंदू कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, संवेदनशील चौराहों और घनी आबादी वाले मोहल्लों का दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारी और वर्दीधारी पुलिस कर्मी सड़क पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किए। इस दौरान थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और त्योहार को पूरी अकीदत, शांति तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस के निर्धारित रूटों का भी भौतिक सत्यापन किया ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!