चरगी घाटी में सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत:रामगढ़-बोकारो NH-23 पर ट्रक-टेंपो में टक्कर से हुआ हादसा, छह घायल

चरगी घाटी में सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत:रामगढ़-बोकारो NH-23 पर ट्रक-टेंपो में टक्कर से हुआ हादसा, छह घायल




रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास बुधवार को एक ट्रक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पेटरवार से गोला की ओर जा रहे सवारी से भरी टेंपो की टक्कर टाटा 709 ट्रक से हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और टेंपो के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में मालवाहक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया था। मृतकों की पहचान टेंपो चालक 45 वर्षीय रविंद्र करमाली, निवासी सोसो, गोला थाना क्षेत्र और ट्रक चालक 35 वर्षीय कुंदन कुमार यादव, शेखपुरा के गोपिचक का निवासी के रूप में हुई है। वहीं, टेंपो में सवार यात्रियों में तीन वर्षीय मासूम बच्ची मिस्टी समेत पांच और ट्रक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हटवाया। स्थानीय लोगों ने चरगी घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और बड़े वाहनों की सख्त जांच के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!