जलालाबाद में करंट लगने से बच्चे की मौत:सोते समय ऊपर गिरा स्टैंडिंग फैन, बहन के साथ दादी के पास रहता था

जलालाबाद में करंट लगने से बच्चे की मौत:सोते समय ऊपर गिरा स्टैंडिंग फैन, बहन के साथ दादी के पास रहता था




जलालाबाद में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में सो रहा था, तभी पास में रखा स्टैंडिंग फैन उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसे बिजली का झटका लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के वाटर वर्क्स नंबर-4 के पास दशमेश नगरी में अनमोल (15) शुक्रवार शाम अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान पास में चल रहा स्टैंडिंग फैन अचानक उसके ऊपर गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की दादी ने पंखा गिरा हुआ देखा तो उन्होंने उसे हटाया। उस समय बिजली नहीं थी और पंखा बंद था। अपनी बहन के साथ अपनी बुजुर्ग दादी के पास रहता था इसके बाद जब परिजनों ने अनमोल को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। परिवार ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मानें तो पंखे से लगे बिजली के करंट के कारण अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनमोल अपनी बहन के साथ अपनी बुजुर्ग दादी के पास रहता था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!