जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी
जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित कालिया कालोनी में नहर का बांध अचानक टूटने से पानी तेजी से कॉलोनियों की ओर बढ़ने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पंजाब के अन्य जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण नहर में पानी का स्तर बढ़ गया था। ओवरफ्लो होने के चलते बांध टूट गया। हालांकि, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। क्रेन और मिट्टी से भरी बोरियों की मदद से बांध की मरम्मत कर दी गई, जिसके बाद पानी का बहाव काफी हद तक नियंत्रित हो गया। पंजाब में भारी बारिश से ओवरफ्लो हुईं नहरें शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य की नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गदईपुर में भी नहर में पानी का स्तर क्षमता से अधिक बढ़ने के कारण ओवरफ्लो हो गया। तेज बहाव और पानी के अत्यधिक दबाव को बांध सहन नहीं कर सका, जिसके चलते वह टूट गया। जानिए कैसे रातभर में टूटे बांध को संभाला:- अगले 3 दिनों का मौसम अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद इस घटना के बाद प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित इलाकों में लगातार राहत कार्य और निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर जलभराव के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कॉलोनियों में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में बारिश और तेज होती है तो स्थानीय लोगों की परेशानियां दोबारा बढ़ सकती हैं।
Source link

