झारखंड में मानसून सक्रिय, 5 दिन तक बारिश के आसार:सर्वाधिक वर्षा पलामू में हुई, आज कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 अगस्त के दौरान भी बादल छाए रहने और कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक करीब 44 मिली मीटर बारिश पलामू में हुई। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस पलामू में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज की गई। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है
मौसम के अनुसार, 13 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को दो या अधिक बार हल्की मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर ओडिशा और आसपास के झारखंड क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से राज्य में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। 13 अगस्त को कोल्हान में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
Source link

