डीएम ने पिपरौला अहमदपुर में मुक्तिधाम का किया लोकार्पण:भागवत गीता के श्लोक लिखवाने के निर्देश, लोगों को मिलेगा आध्यात्मिक संदेश
शाहजहांपुर में कृभको फर्टिलाइजर्स द्वारा सीएसआर निधि के अंतर्गत पिपरौला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया और वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुक्तिधाम परिसर में एक सूचना बोर्ड स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में श्रीमद भगवत गीता के प्रेरणादायक श्लोक लिखवाए जाएं, ताकि वहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक संदेश प्राप्त हो सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री का भी दौरा किया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर स्थित पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया तथा अमोनिया प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें फैक्ट्री की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया एवं अमोनिया प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Source link

