पटना-खोरधा स्पेशल ट्रेन शुरू:9 अप्रैल से चलेगी, झाझा में स्टॉपेज, जमुई में नहीं रुकने से लोगों में नाराजगी
गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और खोरधा रोड जंक्शन के बीच एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस ट्रेन का ठहराव जमुई स्टेशन पर नहीं होने से स्थानीय यात्रियों में नाराजगी है, जबकि झाझा में ठहराव से जमुई जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, 03230 पटना–खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन 09 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक कुल 06 फेरे लगाएगी। 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी
यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:45 बजे पटना से चलकर अगले दिन 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। वापसी में, 03229 खोरधा रोड–पटना स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15:45 बजे खोरधा रोड से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। जमुई जिले के यात्रियों को लाभ होगा
झाझा स्टेशन पर ठहराव से जमुई जिले के यात्रियों को लाभ होगा, लेकिन जमुई स्टेशन पर ठहराव न होने से यात्रियों ने रेलवे से यहां भी स्टॉपेज की मांग की है। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
Source link

