दतिया में शुक्रवार सुबह बिजली बंद:मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी प्रभावित
दतिया शहर और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33/11 केवी सबस्टेशन और 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस तथा एमडीपी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के कारण यह स्थिति बनेगी। अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इससे हजारों उपभोक्ताओं को सुबह के समय असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 11 केवी सिटी-2, रामसागर, हॉस्पिटल और गौतम विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार, सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कोर्ट, बीकर आबादी-2, गधारी आबादी, उनाव आबादी, पिपरआ कला आबादी, केशर परासुरा आबादी, ठाकुरपुरा आबादी, नयाखेड़ा आबादी और बगेरदी आबादी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में बदलाव संभव है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।
Source link

