प्रीति जिंटा से मिलने के पहुंचा खन्ना का युवक:पंजाब किंग्स को स्पोर्ट करने 80 किलोमीटर दौड़कर पहुंचा स्टेडियम,एक्ट्रेस हुई हैरान

प्रीति जिंटा से मिलने के पहुंचा खन्ना का युवक:पंजाब किंग्स को स्पोर्ट करने 80 किलोमीटर दौड़कर पहुंचा स्टेडियम,एक्ट्रेस हुई हैरान




लुधियाना के शहर खन्ना के गांव राजेवाल का 17 वर्षीय युवक अमरिंदर सिंह 80 किलोमीटर दौड़कर IPL मैच देखने क्रिकेट स्टेडियम मुल्लापुर में पहुंचा। उसे मिलकर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी हैरान रह गई। भगत पूर्ण सिंह के पैतृक गांव का रहने वाला यह साधारण परिवार का लड़का अपने जज्बे और दृढ़ इरादे से वह कर गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। खन्ना से न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) तक करीब 80 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाकर वह IPL मैच देखने पहुंचा और वहां उसकी मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा से हो गई। बचपन से है दौड़ने का शोक अमरिंदर सिंह ने बताया कि उसे बचपन से ही दौड़ने का बहुत शौक है। वह अक्सर लंबी दौड़ लगाकर अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। लोगों की सराहना ने उसके अंदर नई ऊर्जा भर दी। उसके मन में एक सपना था-प्रीति जिंटा से मिलना। इस सपने को पूरा करने के लिए उसने बिना किसी डर के 80 किलोमीटर दौड़ने का फैसला किया। हर 15 किलोमीटर के बाद कुछ मिनट करता था आराम
सुबह-सुबह शुरू हुई यह दौड़ आसान नहीं थी। रास्ते में थकान, गर्मी और शारीरिक दर्द भी महसूस हुआ, लेकिन अमरिंदर ने हिम्मत नहीं हारी। वह हर 15 किलोमीटर के बाद कुछ मिनट आराम करता और फिर अपनी मंजिल की ओर बढ़ता गया। कई घंटों की मेहनत के बाद जब वह न्यू चंडीगढ़ पहुंचा, तो उसके पास मैच की टिकट भी नहीं थी। लेकिन कहते हैं कि जहां इरादे मजबूत हों, वहां रास्ते खुद बन जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्टेडियम में करवाई एंट्री
वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे सोशल मीडिया पर पहले ही देख रखा था। उसकी हिम्मत से प्रभावित होकर उन्होंने उसे स्टेडियम में प्रवेश दे दिया। इसके बाद जो हुआ, वह अमरिंदर के लिए किसी सपने से कम नहीं था। प्रीति जिंटा ने उससे मुलाकात की, उसकी कहानी सुनी और उसकी हिम्मत की दिल से सराहना की। उन्होंने अमरिंदर को पंजाब किंग्स की टी-शर्ट भेंट की और अपने साथ बैठाकर मैच भी दिखाया। इस खास मौके पर मशहूर पंजाबी कलाकार गुरदास मान, एमी विर्क और सुनंदा शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने भी अमरिंदर से मुलाकात की और उसकी हौसला अफजाई की। पगड़ी पहने अमरिंदर को देखकर सभी ने उसकी तारीफ की और उसे सिखी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अमरिंदर के लिए यह सफर सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि अपने सपने को जीने का एक खास मौका था। अमरिंदर अब रुकने वाला नहीं है। उसका अगला लक्ष्य 17 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाला मैच है, जिसे देखने के लिए वह रानीताल से धर्मशाला तक करीब 40 किलोमीटर की दौड़ लगाएगा। पढ़िए प्रीति जिंटा से अमरिंदर की क्या बातचीत प्रीति – कहां से
अमरिंदर – मैं खन्ना से आया हूं मैडम
प्रीति – तू भाग (दौड) के आया मतलब
अमरिंदर – यैस मैडम, मैं रनिंग करता हूं, मुझे ऐसा हू कि मैं पंजाब को जिताने के लिए पंजाब की स्पोर्ट में रनिंग करके जाऊं
प्रीति – हाओ स्वीट, हाओ स्वीट, थैंक्य़ू… चलो जब मैं ऊपर आ रही थी, तब मैं रुक नहीं पाई, तो मैंने आपको अब बुलाया, आप कहां बैठे हो
अमरिंदर – मैडम मेरे पास टिकट नहीं थी, सर ने टिकट अरेंज कराई
प्रीति – अच्छा आपके पास टिकट नहीं थी, तो फिर अंदर कैसे आए बिना टिकट के
अमरिंदर – उन्होंने काफी लोगों ने मेरी वीडियोज देखी थी कहते हैं क्या पता आपको प्रीति जिंटा मैडम बुला सकते हैं… वाहेगुरू दी मेहर रही आपने बुला लिया
प्रीति – अकेला आया
अमरिंदर – हांजी
प्रीति – चलो अभी आप खा लो कुछ और इसको पीछे बिठा दो यहां, खाना खा लो कुछ और फिर यहां बैठते हैं..
अमरिंदर – ओके मैडम
प्रीति – हाथ मिलाते हुए बोले, प्यार दिया, बोले नाइस टू मीट यू, हाऊ ओल्ड यू..
अमरिंदर – मैं सेवनटीन (17)
प्रीति – सेवनटीन…. हो अरे, गाल पर हाथ लगाया, बोले – चल खाना खा लो जो खाना है आर्डर करो
अमरिंदर – ओके मैडम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!