बुरहानपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक:युपी के प्रयागराज का है रहने वाला, जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक:युपी के प्रयागराज का है रहने वाला, जिला अस्पताल में भर्ती




बुरहानपुर मांडवा-नेपानगर के बीच चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया। घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे मांडवा स्टेशन के पास हुई। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी सुशील कुमार तिवारी के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन से उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। इस रूट पर पहले भी हो चुके हैं हादसे मांडवा और चांदनी रोड स्टेशन के बीच पहले भी ट्रेन से गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चांदनी के पास ट्रैक पर एक घुमावदार मोड़ है, जहां ऐसे हादसे अक्सर सामने आते हैं। जानकारी के अनुसार, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते हैं। कई बार नींद आने या संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन से गिर जाते हैं। जीआरपी जवान यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, लेकिन कई यात्री इसे नजरअंदाज कर देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!