बूढ़ी कनकई नदी में 9 साल का बच्चा डूबा:किशनगंज में किनारे पर कपड़ा मिलने से डूबने की आशंका, परिजन बोले- बकरी चराने गया था

बूढ़ी कनकई नदी में 9 साल का बच्चा डूबा:किशनगंज में किनारे पर कपड़ा मिलने से डूबने की आशंका, परिजन बोले- बकरी चराने गया था




किशनगंज के पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड-3 सिमलबाड़ी में रविवार को एक बच्चा बूढ़ी कनकई नदी में डूबकर लापता हो गया। 9 वर्षीय समदानी का नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद से उसकी डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजन ने बताया कि समदानी अपने साथियों के साथ बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने उतरा और गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। नदी किनारे समदानी के कपड़े मिलने से उसके डूबने की आशंका और पुख्ता हो गई। अंचलाधिकारी ने घटनास्थल का लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ठाकुरगंज अंचलाधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। बच्चे की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सूचित कर दिया गया है। SDRF टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक सर्च अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि लापता बच्चे की पहचान सिमलबाड़ी निवासी मो. समीरूद्दीन के 9 वर्षीय पुत्र समदानी के रूप में हुई है। घटनास्थल से उसके कपड़े बरामद किए गए हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे तक स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नदी का बहाव तेज होने से तलाशी में कठिनाई इस घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। सिमलबाड़ी गांव में भी लोग चिंतित हैं। मौके पर नगर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबुनसर सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे, जो SDRF टीम का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!