सिपाही ने मंत्री को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग:बागपत पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी

सिपाही ने मंत्री को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग:बागपत पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी




बागपत की उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही श्रीकांत ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। मामला खेकड़ा कोतवाली से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले सिपाही श्रीकांत ने हिना नाम की महिला, उसके पति और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और धर्मांतरण से संबंधित केस दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी महिला हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, सिपाही श्रीकांत का आरोप है कि मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अपने पत्र में उन्होंने दावा किया है कि आरोपी लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उनकी सुरक्षा और शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!