हरियाणा में PM मोदी के दौरे की PHOTOS:200 स्टूडेंट़्स को हाइड्रोजन ट्रेन में रवाना किया, BJP प्रदेश अध्यक्ष का डांस

हरियाणा में PM मोदी के दौरे की PHOTOS:200 स्टूडेंट़्स को हाइड्रोजन ट्रेन में रवाना किया, BJP प्रदेश अध्यक्ष का डांस




देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच शुरु हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजी 10 कोच वाली इस ट्रेन को देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, ट्रेन के पहले सफर का साक्षी बनने का मौका केवल स्कूली बच्चों को मिला। सेलेक्ट किए गए 200 स्टूडेंट ने ट्रेन में जींद से सोनीपत तक सफर किया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केवल हरियाणा गर्वनर असीम घोष, रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व और सीएम नायब सैनी ही मौजूद रहे। फतेहाबाद में नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम ने लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज किया। वे ई-रिक्शा में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने महिलाओं के बीच जाकर जमकर डांस किया। 1. रेल मंत्री अश्वणी वैष्णव ने पीएम मोदी को हाइड्रोजन ट्रेन का मॉडल भी सौंपा। 2. पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए जींद रेलवे स्टेशन को भव्य तरीके से सजाया गया था। 3. जींद रेलवे स्टेशन के बाहर स्वागत के लिए ढोल पार्टियां डांस करती हुईं। 4. जींद रेलवे स्टेशन के बाहर स्वागत के लिए बीन पार्टियां कार्यक्रम पेश करती हुई। 5. जींद में रैली स्थल पर डांस करता बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता। 6. पीएम की सुरक्षा में तैनात ब्लैक कैट कमांडो के साथ युवाओं ने सेल्फी ली। 7. ई-रिक्शा में कार्यक्रम स्थल पहुंचे नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम। 8. फूलों से सजाए गए जींद रेलवे स्टेशन के बाहर पोते के साथ सेल्फी लेते दादा-दादी। 9. पीएम के कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारे लगाएं। 10. पीएम की हाथ से बनाई फोटो को फ्रेम में जुड़वा कर पहुंचे युवक की मोदी ने तारीफ की। 11. कई युवा जींद रैली में पीएम मोदी की कई पिक्चर बनाकर लाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!