विधायक की बेटी बोली-2027 में टिकट मिलेगा और चुनाव लडूंगी:4 साल से पिता नीलरतन पटेल बेड पर, कहा- PM की उम्मीदों पर खरे उतरे

विधायक की बेटी बोली-2027 में टिकट मिलेगा और चुनाव लडूंगी:4 साल से पिता नीलरतन पटेल बेड पर, कहा- PM की उम्मीदों पर खरे उतरे




वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा से नीलरतन पटेल नीलू लगातार दूसरी बार विधायक हैं। पहले यह सीट अपना दल के खाते में थी। अब भाजपा के पास है, हालांकि दोनों दलों का भरोसा नीलू ही रहे। अब तीसरी बार फिर नीलू दावेदारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान पैरालाइज हुए विधायक अभी बेड पर हैं। क्षेत्र में उनका कामकाज बेटी अदिति पटेल ने संभाला है। उनका दावा है कि पिता चार साल से बेड पर हैं, लेकिन जनता से दूर नहीं हैं। बीमार होकर भी लगातार संपर्क में हैं और जनता से संवाद करते हैं। क्षेत्र की कार्ययोजनाओं को सुनते हैं और डिस्कस भी करते हैं। पिछले 4 साल में नील रतन पटेल ने बहुत सारे विकास काम कराए हैं और अधूरे कामों को उनकी प्रतिनिधि अदिति देख रही हैं। अदिति का दावा है कि 2027 में वे चुनाव मैदान में उतरेंगी और पार्टी नील रतन पटेल पर ही भरोसा जताएगी। दैनिक भास्कर ने सेवापुरी विधानसभा में हुए कामों के रिपोर्ट कार्ड के बारे में अदिति से बात की। जानिए इस खास बातचीत के कुछ अंश… सवाल : सेवापुरी को 4 साल में सबसे बड़े क्या प्रोजेक्ट मिले? जवाब: सेवापुरी में क्रिकेट स्टेडियम समेत कई बड़े काम हुए। बरकी में बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना। पुल और रोड का जाम पूरे क्षेत्र में है। ग्रामीण क्षेत्र में आमजन की सुविधाओं के ज्यादा काम हुए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों का स्वरूप बदला। पानी के लिए टंकियां बनीं और बिजली के कई काम हुए हैं। हर गांव तक अच्छी सड़क, पेयजल और शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं देने का प्रयास किया है। छोटे कस्बों को स्माल टाउन मार्केट के लिए प्रेरित किया। सवाल: इन 4 सालों में युवाओं के लिए क्या किया? जवाब: विधायक नीलरतन ने जब से राजनीति शुरू की है, उनकी रुचि ग्रामीण युवाओं और खिलाड़ियों में रही। स्ट्रगल कर रहे खिलाड़ियों के लिए उन्होंने स्टेडियम का प्रस्ताव दिया। अब इसे युवा अपने लिए एक मौके की तरह से देखें और इस तरीके के तमाम मिनी स्टेडियम प्रस्तावित हैं। ग्रामीण क्षेत्र की वजह से जो प्रगति रुकी हुई थी, वो अब एक डेवलप सिटी के रूप में दिखाई देगी। एक स्मार्ट सिटी के रूप में दिखाई देगी। सवाल: कार्यकाल को 10 में से आप कितने नंबर देंगी? जवाब: मैं इसको पूरी तरह 10 में से 10 नंबर दूंगी, क्योंकि विधायक मोटर न्यूरॉन डिजीज यानी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। फिर भी विकास नहीं रुका। क्षेत्र का संचालन बहुत बेहतरीन हो रहा है। किसी तरीके का कोई भी काम अधूरा नहीं है। सवाल: 2027 के इलेक्शन में आप फिर से दावेदार हैं क्या? जवाब: ये तो प्रश्न पूरी तरह से संगठन पर है, लेकिन हम दावेदार हैं। संगठन विधायक को उस स्तर से समझती है कि अपना कार्यकाल बहुत ही अच्छे और बेहतरीन तरीके से किया है। पूरा अवसर मिलेगा। पीएम के हर प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग की और 18 घंटे तक परियोजना पर काम किया है। सवाल: क्या इस बार चुनाव मैदान में आप उतरेंगी? जवाब: विधायक की सोच बालिकाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कूल बनाए जाने की है। भारत की महिलाएं जितना ज्यादा शिक्षित होंगी, हम उतना ही आगे बढ़ेंगी। हमारे भारतवर्ष की जो जेनरेशन है वो आगे और ज्यादा प्रगतिशील होगी। टिकट मिलेगा और हर हाल में चुनाव लडूंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!