मर्डर से पहले कोर्ट के चक्कर लगाता था सौरभ:सोनिया मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली, परिवार से मिलने पहुंचे डीएसपी

मर्डर से पहले कोर्ट के चक्कर लगाता था सौरभ:सोनिया मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली, परिवार से मिलने पहुंचे डीएसपी




हिसार के सेक्टर 13 में शुक्रवार(1 मई) को हुए टीचर सोनिया मर्डर मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पति सौरभ पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सोमवार को सोनिया के संत नगर स्थित घर पर सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे थे और पुलिस पर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। आज SIT प्रमुख डीएसपी किशोरी लाल खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और ढांढस बंधाया। डीएसपी ने परिवार को बताया कि 6 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और आरोपी पति सौरभ की खोजबीन कर रही है। जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस मामले में शहर के सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है। संत नगर स्थित गुरुद्वारे से शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। वहीं मामले में जानकारी मिली है कि सौरभ मर्डर से पहले कोर्ट के चक्कर लगाता था और वकीलों से राय भी करता था। वहीं इस घटना के बाद से ही घर की नौकरानी का भी पता नहीं है। उसने सोनिया और सौरभ को झगड़ते देखा था। डीएसपी बोले-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
डीएसपी किशोरी लाल ने पीड़ित परिवार से कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मामले में त्वरित खुलासे के लिए 06 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी सूचना हो तो तुरंत पुलिस को साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। अब जानिए सोनिया की हत्या कैसे हुई… शादी के बाद रिश्ते ठीक नहीं रहे: टीचर सोनिया (36) की 10 साल पहले सेक्टर- 13 के सौरभ आनंद से शादी हुई थी। दोनों की एक 8 साल की बेटी भी है। सोनिया के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। ससुराल वाले अक्सर सोनिया को परेशान करते रहते थे। एक मई को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फोन नहीं उठाया तो भाई ससुराल पहुंचा: सोनिया के भाई सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। 4 बजे उसने फोन किया था। कुछ देर बाद उसके पति सौरभ का नंबर भी स्विच ऑफ मिला। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा। वहां पीछे के कमरे में सोनिया का शव पड़ा मिला, शव के पास खून पड़ा था। मैंने नब्ज चेक की, तो वह मर चुकी थी। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी। गले पर भी निशान थे। जेठ-जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे: सौरभ ने आगे बताया कि सोनिया के जेठ और जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे, उसकी सास दूसरे कमरे में थी। मैंने बाहर खड़े अपने दोस्त को बताया, तो वह तुरंत पुलिस लेकर आया। सौरभ ने आरोप लगाया कि सोनिया के पति सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां ने मिलकर ही सोनिया की हत्या की है। शादी के 4 महीने बाद परेशान करने लगा: सोनिया की बड़ी बहन शालू ने बताया कि जब सोनिया का रिश्ता तय हुआ, तब भी हमारे माता-पिता किराए के मकान में रहते थे और आज भी वहीं स्थिति है। सौरभ का परिवार अक्सर ताने देता था कि वह मायके से कुछ नहीं लाई। शादी के चार महीने बाद से ही सौरभ उसे परेशान करने लगा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!