लखनऊ में जाम में फंसी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की:टेढ़ी पुलिया चौराहे पर थमा वीआईपी मूवमेंट
लखनऊ में शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का काफिला टेढ़ी पुलिया चौराहे पर जाम में फंस गया। बताया जा रहा है कि चौराहे पर ई-रिक्शा, अवैध स्टैंड और डग्गामार वाहनों की वजह से लंबा जाम लग गया, जिससे कुछ देर के लिए वीआईपी मूवमेंट भी प्रभावित हुआ। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि सुरक्षा और यातायात कर्मियों को काफिले को निकालने के लिए सड़क के बीच लगी वायर कटिंग (डिवाइडर बैरियर) को अस्थायी रूप से खुलवाना पड़ा। इसके बाद रक्षा मंत्री का काफिला वैकल्पिक रास्ते से आगे बढ़ सका। घटना के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Source link

