नौचंदी देखकर लौट रहे परिवार को स्कार्पियो सवार ने रौंदा:छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, आरोपी गाड़ी चालक हिरासत में
मेरठ में मेला नौचंदी देखकर लौट रहे एक परिवार को नशे में धुत स्कार्पियो सवार ने टक्कर मार दी। यह सभी लोग दुपहिया वाहनों पर मौजूद थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई वाहनों को टक्कर मारने वाले स्कार्पियो सवार को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया है। मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम की मेडिकल क्षेत्र में रिश्तेदारी है। वह नौचंदी मेला देखने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां परिवार को लेकर पहुंचे थे। सोमवार आधी रात को जब यह परिवार दुपहिया वाहनों से मेला देखकर घर लौट रहा था तो मेडिकल कॉलेज के निकट स्कार्पियो सवार ने इनके वाहनों में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दुपहिया वाहन फिसल गए और छह लोग घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियो सवार को दबोचा
स्कार्पियो सवार लापरवाही से कार दौड़ाते हुए पीछे भी कई वाहनों में टक्कर मारी थी। ऐसे में पीछा कर रहे लोगों ने इस हादसे के बाद उसे रोक लिया और पुलिस को बुला लिया। घायलों को तुरन्त मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस आरोपी स्कार्पियो सवार को थाने लेकर चली गई। रौब गालिब करने का प्रयास
स्कार्पियो सवार ने हादसे के बाद भी गलती दुपहिया वाहन चालकों की निकालने की कोशिश की। उसने रौब गालिब करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और थाने लेकर पहुंच गई। इसके बाद रात में ही घायलों के परिवार की तरफ से मेडिकल थाने में तहरीर दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शी बोले- आरोपी ने भागने की करी कोशिश
हादसे के बाद स्कार्पियो सवार ने भागने की कोशिश की। उसने स्कार्पियो स्टार्ट भी कर ली लेकिन फिर कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन उसकी कार के सामने खड़े कर दिए और उसे कार से नीचे खींच लिया। बताया जाता है कि यहां मारपीट भी हुई लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Source link

