Paper Mill Manager Duped via WhatsApp Scam
साइबर ठगों ने एक पेपर मिल के मैनेजर को APK फाइल भेजकर उसका मोबाइल हैक कर लिया। मोबाइल का डेटा मिलने के बाद ठगों ने पेपर मिल के डायरेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया और उसी के जरिए मैनेजर को अलग-अलग खातों में भुगतान करने के निर्देश भेजते रह
.
मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी गंगौत्री पेपर मिल हरिद्वार के झबरेड़ा-नारसन में है। मिल का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक, न्यू मंडी मुजफ्फरनगर शाखा में है, जिसका संचालन मैनेजर संदीप गोयल करते हैं।
पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को संदीप गोयल के व्हाट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उसमें मौजूद जानकारी साइबर ठगों तक पहुंच गई। इसके बाद ठगों ने डायरेक्टर नीरज अग्रवाल के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर संदीप को भुगतान संबंधी निर्देश भेजने शुरू कर दिए।
APK फाइल से मोबाइल हैक कर 1.80 करोड़ रुपये की ठगी, मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज
चूंकि पहले भी डायरेक्टर इसी तरह व्हाट्सऐप पर भुगतान के निर्देश देते रहे थे, इसलिए संदीप को कोई शक नहीं हुआ। उन्होंने 17 से 20 जुलाई के बीच चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 1.80 करोड़ रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। सोमवार को पेपर मिल में नीरज अग्रवाल और प्रज्ज्वल अग्रवाल से बातचीत के दौरान संदीप ने भुगतान की जानकारी दी। दोनों ने ऐसे किसी निर्देश से इनकार किया तो ठगी का पता चला। इसके बाद बैंक खाते की डिटेल निकलवाई गई और तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उनसे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

