अमृतसर में खाद्य सुरक्षा-विभाग ने कई दुकानों पर छापेमारी की:खाने पीने के सामानों के सैंपल लिए गए, सफाई में खामियों पर चेतावनी दी

अमृतसर में खाद्य सुरक्षा-विभाग ने कई दुकानों पर छापेमारी की:खाने पीने के सामानों के सैंपल लिए गए, सफाई में खामियों पर चेतावनी दी




अमृतसर के नोवेल्टी चौक, लॉरेंस रोड इलाके में आज खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान कई खाने-पीने की दुकानों पर अचानक रेड की गई और कुछ जगहों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मीडिया से बातचीत में नॉनवेज प्वाइंट पर दुकान चलाने वाले कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी “3डी फूड” चिकन शॉप पर भी अधिकारियों ने छापेमारी की। उन्होंने माना कि दुकान में कुछ कमियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर रात के समय काम करने वाले कर्मचारी सामान बाहर छोड़ देते हैं, जिससे सुबह गंदगी दिखती है। कुलविंदर सिंह ने कहा कि वे अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और भविष्य में सुधार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले वे सामान्य मक्खन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब केवल कंपनी का प्रमाणित मक्खन ही उपयोग करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे ग्राहकों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा और सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि इस दुकान के बारे में कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नॉनवेज खाने की गुणवत्ता के लिए सैंपल लिए गए और उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि दुकान में सफाई संबंधी कमियां मिली हैं, इसके लिए दुकानदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और सभी खाद्य व्यवसायियों को साफ-सफाई के मानक पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!