विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा:आज से आम लोगों के लिए खोला जाएगा, देर रात पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा:आज से आम लोगों के लिए खोला जाएगा, देर रात पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण




भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया। सफल ट्रायल के बाद आज सुबह 11 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले सिर्फ छोटे फोर व्हीलर को ही आने जाने की अनुमति है। जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। करीब एक महीने के बाद पुल से गाड़ियों का आना-जाना शुरू होगा। शनिवार को देर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने भी स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बेली ब्रिज का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात संचालन, संकेतक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। आम जनता से प्रशासन की अपील जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और संकेतक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से यातायात नियमों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेकर और 10 से 12 लोगों की क्षमता वाले अन्य यात्री वाहनों के संचालन की अनुमति है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बरारी और महादेवपुर घाट के बीच संचालित नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!