सहारनपुर में उप श्रमायुक्त वंदना सस्पेंड:आईएमए अध्यक्ष को भेज दिया था 18 लाख का नोटिस, विभागीय जांच के आदेश

सहारनपुर में उप श्रमायुक्त वंदना सस्पेंड:आईएमए अध्यक्ष को भेज दिया था 18 लाख का नोटिस, विभागीय जांच के आदेश




सहारनपुर श्रम विभाग में अनियमितताओं के आरोपों के चलते उप श्रमायुक्त वंदना को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। मामला आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा के निजी अस्पताल निर्माण से जुड़ा है, जिसमें नियमानुसार शुल्क जमा करने के बावजूद 18 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किए जाने को लेकर शिकायत हुई थी। जानकारी के अनुसार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने मल्हीपुर रोड पर निजी अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य शुरू किया था। निर्माण शुरू करने से पहले उन्होंने श्रम विभाग में आवश्यक शुल्क और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। इसके बावजूद उप श्रमायुक्त वंदना द्वारा कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत 18 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया। डॉ. प्रवीण शर्मा ने आरोप लगाया कि यह आदेश विधिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए जारी किया गया था, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शासन स्तर पर हुई जांच में वंदना को अनियमितताओं का दोषी पाया गया। जांच में उन पर श्रम बोर्ड को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप भी सामने आए हैं। निलंबन अवधि के दौरान वंदना को मुख्यालय से संबद्ध रखा गया है। डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि उन्होंने नियमों के तहत सभी प्रक्रियाएं पूरी की थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर नियम विरुद्ध कार्रवाई के कारण उन्हें शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!