जयपुर में पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश:मेडिकल करवाने ले जा रहे थे हॉस्पिटल, रेड लाइट पर पुलिस गाड़ी से कूदा
जयपुर में पुलिस कस्टडी से एक बदमाश के भागने का मामला सामने आया है। मेडिकल करवाने हॉस्पिटल ले जाते समय रेड लाइट पर रुकी पुलिस गाड़ी से कूदकर बदमाश फरार हो गया। मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर दबिश देकर पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। SHO (मोतीडूंगरी) मोहन सिंह ने बताया- 4 मई को रात करीब 9 बजे चेतक एक लड़के को थाने लेकर आई। एमडी रोड पर प्रिसेस मॉल में एसी के वायर चोरी करने घुसा था। मॉल के सिक्योरिटी गार्ड को पता लगने पर शोर मचाया। भागने के दौरान सीढियो से गिरकर चोटिल हो गया। लोगों ने पीछा कर उसके पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान (24) निवासी हाड़ीपुरा सुभाष चौक बताया। मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने रिपोर्ट देने आने की बताया। पुलिस की ओर से मेडिकल करवाने आरोपी सलमान को SMS हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रात करीब 10:25 बजे त्रिमूर्ति सर्किल पर रेड लाइट पर ट्रैफिक में रुके हुए थे। पुलिस गाड़ी की खिड़की खोलकर पुलिस को चकमा देकर आरोपी सलमान जेएनएल मार्ग, जेके लोन हॉस्पिटल की तरफ भागा गया। पुलिस के पीछा करने पर भी वह हाथ नहीं आया। पुलिस की ओर से कस्टडी से भागने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम की ओर से बुधवार दोपहर दबिश देकर आरोपी सलमान को धर-दबोचा गया।
Source link

